19/01/2026

आलोक दैनिक समसामयिक पत्रिका
दिनांक 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार 
प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ 
1977 - समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी। 
1975- हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया। 
1974 - चीन ने सोवियत संघ के एक राजनयिक सहित पाँच लोगों को जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया। 1966 - इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
आज के मुख्य समाचार
♦️जम्मू-कश्मीर में जनवरी सूखा साबित, सामान्य से 96% कम बारिश, पारा शून्य से नीचे
♦️भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा
♦️पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- असम की धरती घुसपैठियों को सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल किया
♦️अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का मुंबई दौरा सम्पन्न, कई दिग्गजों से की मुलाकात
♦️घाटे से मुनाफे में आईं बिजली वितरण कंपनियां, FY25 में 2,700 करोड़ से ज्यादा की कमाई
♦️सिंगूर में पीएम मोदी बोले: बंगाल के लिए पिछले 24 घंटे रहे अभूतपूर्व, 100 साल में नहीं हुआ ऐसा काम
♦️ट्रेड डील को लेकर भारत-अमेरिका के बीच बढ़ी हलचल, जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की अहम मुलाकात

आज.का सुविचार 
असफलता अंत नहीं,
बल्कि समझदारी की शुरुआत है।

06/02/2026